Thursday, November 14, 2024

प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र दुबे शुक्रवार 15 नवम्बर को कांकेर में

कांकेर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली , धर्मेश शर्मा प्रांतीय महासचिव, जितेन्द्र शर्मा प्रांतीय प्रवक्ता, कृष्णराज पाण्डेय प्रांतीय पदाधिकारी , घनश्याम सिंह पटेल आदि प्रांतीय पदाधिकारी दीपावली मिलन समारोह कांकेर में 15 नवम्बर दिन-शुक्रवार को दोपहर 12 बजे साहू सदन कांकेर में शामिल होंगे।*
   वीरेंद्र दुबे प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ दीपावली मिलन समारोह कांकेर , संगठन पर चर्चा कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कांकेर का चुनाव सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार आदि विषय पर चर्चा परिचर्चा ,सभी शिक्षकों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी राजेश शर्मा प्रदेश संगठन सचिव छ. ग.शालेय शिक्षक संघ द्वारा दिया गया है।

Wednesday, November 13, 2024

डंवरखार के पास दो बाईक में हुआ जबरदस्त भिड़ंत, दो बच्चों के साथ माता पिता घायल

कांकेर ब्रेकिंग 

डंवरखार के पास हुआ जबरदस्त भिड़ंत। दो बच्चों के साथ माता पिता घायल। गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया गया । कांकेर की ओर से डब्बीपानी जा रहे थे । आमने सामने हुआ भिड़ंत। एक अन्य मुड़पार का बाईक चालक सुरक्षित। एम्बुलेंस समय पर नहीं आने से सभी घायलों को पत्रकार श्रवण बेसरा, भुनेश्वर साहू, ललित खिलाड़ी, ने पहुंचाया जिला अस्पताल।  पत्रकार श्रवण बेसरा अपने वाहन से अस्पताल पहुंचने में मदद किया।कांकेर थाना क्षेत्र का मामला

तंत्र मंत्र जादू टोना कर गुप्त धन निकालने वाला गिरोह

comdey video
news update  
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत मरोड़ा सरपंच प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी के घर 01 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के कुछ लोग आए और उन्हें बोले कि उनके घर में सोना आदि गुप्त धन गड़ा हुआ है जिसे वे लोग तंत्र मंत्र व दिव्य शक्ति के माध्यम से निकाल सकते है, यदि गड़ा हुआ पुराना धन नहीं निकालोगे तो आपके घर में आकस्मिक मृत्यु होगी। गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र मंत्र जादू टोना करने के नाम पर 07 आरोपियों परवीन सेगर, अरविंद सेगर, बंडू शिंदे, युवराज शिंदे, हीरालाल जगताब, रामकृष्ण झाड़ेकर, साहेबराव सेगर सभी निवासी जिला यवतमाल महाराष्ट्र ने प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी से 07 लाख रुपए की ठगी की। प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 73/2024 धारा 448,420,147 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासजी की जा रही थी। पूर्व में बांदे पुलिस टीम मामले के दो आरोपियों बंडू शिंदे और हीरालाल जगताब को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी जबकि 05 आरोपीगण फरार चल रहे थे जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ. प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुजूर, थाना प्रभारी बांदे जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बांदे से टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी। चंद्रपुर महाराष्ट्र से आज दिनांक 13/11/2024 को शेष 05 फरार आरोपियान साहेबराव सेगर, परवीन सेगर, अरविंद सेगर, युवराज शिंदे और रामकृष्ण झाड़ेकर की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया। आरोपियों से तंत्र मंत्र के साहित्य, ज्योतिष की किताबें, पंचांग, ताबीज, अंगूठी, नग पत्थर, कुकर और हारमोनियम बनाने का सामान, पूजा पाठ की सामग्री आदि वस्तुएं बरामद की गई है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक जितेंद्र साहू, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, उ.नि. देवनारायण बंजारे, आरक्षक भोलाराम ठाकुर, यशवंत मंडावी, जुरू सलाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Tuesday, November 12, 2024

लोकप्रिय प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे जी, 15 नवम्बर को कांकेर में


(कांकेर)

छत्तीसगढ़ प्रदेश के वीरेंद्र दुबे  का पहली बार कांकेर आगमन हो रहा है बता दें वीरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष हैं। और  "राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली"राष्ट्रीय महासचिव भी हैं बता दें, दीपावली मिलन समारोह कांकेर में 15 नवम्बर दिन-शुक्रवार को दोपहर 12 बजे साहू सदन कांकेर में आयोजन किया जा रहा है जिसमें वे शामिल होंगे। प्रमुख विषय में जिला अध्यक्ष कांकेर का चुनाव सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार आदि विषय पर चर्चा परिचर्चा ,सभी शिक्षकों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक विषयों पर संगठन को लेकर चर्चा भी किया जायेगा। उक्त जानकारी राजेश शर्मा प्रदेश संगठन सचिव छ. ग.शालेय शिक्षक संघ के द्वारा दिया गया है।