कांकेर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम महेशपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाप्रसाद वितरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड सहसंयोजक भक्त प्रह्लाद साहू एवं प्रखंड सहमंत्री ज्ञानसागर साहू सहित बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ताओं और ग्राम महेशपुर के सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।