Friday, July 18, 2025

दुधावा पुलिस ने जागरूकता एवं यातायात नियमों के प्रति सजग रहने व ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया



कांकेर @  उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ,उप पुलिस अधीक्षक  अविनाश ठाकुर के निर्देशानुसार की जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना की जानकारी हो ।लोगो को सहूलियत देकर उनके काम पूरे हो। दुधावा चौकी पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत धनोरा के सहयोग से आरटीओ कांकेर से समन्वय स्थापित कर जिले के अंतिम छोर में नवयुवकों ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर का आयोजन किया। 
शिविर का लाभ उठाने बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण युवक युवतियों ग्राम धनोरा आकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाया। लर्निंग लाइसेंस वितरण किया गया।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र वर्मा ,सहायक उप निरीक्षक छत्र पाल साहू, उपसरपंच धनोरा मुकेश राय, सरपंच दूधवा, सरपंच बिहावपारा एवं चंद्रभान साहू उपस्थित रहे।

मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

कांकेर @ जिले के दुधावा चौकी के अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 296,309(4),3(5) बीएनएस अनुसार  प्रार्थिया दुर्गा बाई ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.07.25 को दोपहर में शुभम मरकाम, और उसके साथी द्वारा दुर्गाबाई के दुकान में आकर धमका कर शराब पीने के लिए पैसों की मांग किए मना करने पर हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट कर उसके दुकान से 2500 रुपए लूट लिए दुकान में तोड़ फोड़ कर करने से 3000 का नुकसान भी हुआ।
प्रार्थीया के बताए आरोपी को पता तलाश करने पर अपराध स्वीकार करने एवं लूट किए गए 2500 रुपए को दोस्तो के साथ शराब पीने में खर्चा करने बताने से शुभम मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी अन्य मामले शु भम मरकाम पूर्व में भी जेल जा चुका है।

Sunday, July 6, 2025

जन सहयोग"संस्था ने वन विभाग से सहयोग प्राप्त सैकड़ों पौधों का वितरण किया,,,


  
 काँकेर । सुप्रसिद्ध समाज सेवी संगठन "जन सहयोग" को आज वन विभाग का भी सहयोग मिला जिसके फल स्वरूप शहर में सैकड़ों पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से वन महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य कार्यक्रम वृक्षा- रोपण तथा पौधा वितरण है। आज यह पवित्र कार्य जन- सहयोग तथा वन विभाग ने मिलकर किया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों का भी सहयोग रहा। सुबह सवेरे से ही "जन सहयोग" तथा वन विभाग की टीम शहर के मुख्य मार्गो के भ्रमण पर निकल पड़ी और जो भी नागरिक संपर्क में आते गए, सबको फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे सप्रेम भेंट किए गए तथा उनसे इन पौधों की रक्षा का वादा भी लिया गया।

 शहर वासियों ने बड़ी प्रसन्नता के साथ पौधों के उपहार ग्रहण किया और "जनसहयोग" तथा वन विभाग को धन्यवाद दिया। आज के इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से चेतन राव पवार, हिमालय खड़हा, हेमंत वट्टी, दीपक, ताराचंद्र तथा देवनारायण ने भाग लिया।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर टी के जैन सोमेश यादव ,मनीष दुबे,कौशल सिंन्हा उपस्थित थे , जन- सहयोग के संरक्षक नरेंद्र दवे वकील साहब, अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव ,डॉक्टर श्याम देव, धर्मेंद्र देव ,जितेंद्र तिवारी, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,शैलेंद्र देहारी, भूपेंद्र यादव, सागर देव, बसंत प्रधान, आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ पौधा वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। निःशुल्क पौधा वितरण से आम जनता में बहुत प्रसन्नता है क्योंकि अनेक व्यापारी बाहर से पौधे लाकर बहुत महंगे दामों में शहर में बेचते हैं ,जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आशा की जाती है कि जन सहयोग तथा वन विभाग के इस निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम से जनता में जागरूकता आएगी और लोग पेड़ों को बचाने तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सकारात्मक प्रयास करेंगे।

Saturday, July 5, 2025

दंडवत यात्रिक साधु बाबा का पप्पू मोटवानी को आशीर्वाद

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाजसेवी संगठन "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को एक महान साधु बाबा से आशीर्वाद प्राप्त हुआ है ,जो गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर कन्याकुमारी तक की दंडवत प्रणाम यात्रा पर निकले हुए हैं । इनका संकल्प है कि गंगोत्री के अति पावन जल से भारत क पवित्र धाम रामेश्वरम पहुंचकर शिव जी का जलाभिषेक करेंगे। अनेक तीर्थ स्थानों से होती हुई उनकी यात्रा लगभग 2000 किलोमीटर तक चलेगी ,जिसका आधा भाग उन्होंने तय कर लिया है और काँकेर पहुंच चुके हैं । अब तक की यात्रा दंडवत चलते हुए 25 माह में तय हुई है और रामेश्वरम तथा कन्याकुमारी पहुंचने तक 2 वर्ष और अधिक लगने की संभावना है लेकिन साधु बाबा का संकल्प अत्यंत दृढ़ है, वे इसे पूर्ण करके ही वापस लौटेंगे। बाबा का नाम भूपेंद्र दास जी महाराज है और वह बैजनाथ धाम के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी साधु बाबाओं का एक दल दंडवत प्रणाम यात्रा करते हुए काँकेर से गुज़रा था लेकिन इस वर्ष काँकेर पधारने वाले भूपेंद्र दास महाराज वृद्धावस्था में भी अकेले ही दंडवत यात्रा कर रहे हैं।
 "जन सहयोग"अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने जन सहयोग के साथी सामाजिक कार्यकर्ता करण नेताम के साथ बाबा के पुण्य दर्शन करते हुए उनके साथ बड़ी देर तक चर्चा की और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। तात्कालिक आवश्यक सहयोग के विषय में पूछने पर बाबा ने बड़ी विनम्रता से कुछ सहयोग मांगा, जो उन्हें तत्काल प्रदान किया गया।